Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण से हालात लगातार बेकाबू हो रहे हैं। अकेले हरिद्वार जिले की बात करें तो यहां हालात और भी खराब है। बीते 4 दिनों में हरिद्वार में 1500 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच हरिद्वार से एक दुखद खबर है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक कुंभ मेला बैरागी कैंप में आए निर्वाणी अनी अखाड़े के संत श्री महंत कपिल देव की देहरादून के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल गए। सीएमओ हरिद्वार ने बताया कि कपिल देव नाम के संत की देहरादून के निजी अस्पताल में मौत की खबर सामने आई है। उधर बैरागी कैंप में भी सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। बैरागी कैंप में इस वक्त 10,000 से ज्यादा बैरागी संत महात्मा मौजूद। जो कि देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें, सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू..पढ़िए पूरी गाइडलाइन