उत्तराखंड: कुंभ में 33 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव..वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद भी संक्रमित

हरिद्वार महाकुंभ में तैनात 33 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। चिंता वाली बात ये है कि इनमें से कई जवान ऐसे थे, जिन्होंने वैक्सीन की डबल डोज भी ली थी, लेकिन संक्रमण से बच नहीं सके।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: 33 policemen in Haridwar Kumbh are coronavirus positive
Image: 33 policemen in Haridwar Kumbh are coronavirus positive

हरिद्वार: कोरोना संक्रमण के दौर में सुरक्षित कुंभ का आयोजन दोहरी चुनौती बना हुआ है। हरिद्वार में साधु-संतों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी कोरोना की जद में आ रहे हैं। नए स्ट्रेन के बढ़ते कहर के बीच इस वक्त हजारों जवान कुंभ क्षेत्र में डटे हुए हैं, ताकि कुंभ सफल होने के साथ ही सुरक्षित भी बना रहे। अपने घर-परिवार से दूर रहकर कुंभ क्षेत्र में डटे इन जवानों के लिए खुद को कोरोना से बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। यहां अब तक कुंभ ड्यूटी में तैनात 33 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चिंता की बात ये है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज लगवाई थी, इसके बावजूद ये कोरोना संक्रमित हो गए। हालांकि कोरोना पॉजिटिव मिले पुलिसकर्मियों की हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रमुख स्नानों के बाद पुलिसकर्मियों की जरूरत के अनुसार कोरोना जांच की गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मशहूर गायक बीके सामंत कोरोना पॉजिटिव..घर में हुए आइसोलेट
इस दौरान दस हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की जांच हुई। जिसमें से 33 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। बैशाखी के स्नान के बाद बाहर से बुलाई गई आधी फोर्स को वापस लौटा दिया गया है। राज्य पुलिस को भी कुंभ ड्यूटी से धीरे-धीरे वापस बुलाया जा रहा है। कुंभ ड्यूटी में लगे सभी पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन में रखने की जरूरत नहीं है। जिनमें कोरोना के लक्षण दिखेंगे, उन्हें ही आइसोलेशन में रखा जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों का कोविड टीकाकरण संक्रमण रोकथाम में काफी हद तक प्रभावी साबित हुआ है। कुंभ ड्यूटी के दौरान 33 पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो संक्रमण की सामान्य दर से बहुत कम है। बता दें कि हरिद्वार महाकुंभ में आए संतों के कोरोना संक्रमित होने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 51 से ज्यादा संत कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बात करें पूरे जिले की तो हरिद्वार में बीते 15 दिनों में करीब चार हजार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।