उत्तराखंड: कुंभ को लेकर PM मोदी बोले बड़ी बात..संतों से की खास अपील

पीएम मोदी ने संतों से अपील की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Kumbh: PM Modi appeal regarding Kumbh
Image: PM Modi appeal regarding Kumbh

हरिद्वार: हरिद्वार में कुंभ का आगाज तो हुआ लेकिन इसके बाद एक के बाद एक कोरोना के मामलों ने सभी को परेशानी में डाल दिया। लगातार बढ़ते मामलों ने कुंभ में कोरोना विस्फोट करा दिया। कई संत, साधु इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में दो अखाड़ों ने पहले ही कुंभ समाप्ति की घोषणा कर दी थी। अब पीएम मोदी ने संतो से खास अपील की है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि - ‘मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया’। यानी कुंभ 27 अप्रैल तक तो चलेगा लेकिन सिर्फ प्रतीकात्मक तरीके से।



यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खतरनाक कोरोना, अब 4 जिलों के 74 इलाकों में कम्प्लीट लॉकडाउन..देखिए लिस्ट