उत्तराखंड: महाकुंभ से लौटे कई पुलिसकर्मी और पत्रकार कोरोना पॉजिटिव..मचा हड़कंप

हरिद्वार में तैनात कई पुलिसकर्मियों के साथ महाकुंभ की कवरेज के लिए गए कई पत्रकार भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। वापस लौटने पर कई पत्रकारों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Police and Journalist Coronavirus in Uttarakhand
Image: Police and Journalist Coronavirus in Uttarakhand

हरिद्वार: महाकुंभ के आयोजन के साथ ही हरिद्वार में कोरोना संक्रमण ने पैर पसार दिए हैं। बीते दस दिनों में जिले में 5909 कोरोना संक्रमित मिले हैं। महाकुंभ में हिस्सा लेने आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साथ कुंभ में तैनात कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यही नहीं महाकुंभ की कवरेज के लिए गए कई पत्रकार भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। अभी तक मिली जांच रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ से लौटे 14 पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मिले कई पत्रकारों ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। कुंभ से वापस लौटने के बाद इन पत्रकारों ने अपनी जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने इसकी सूचना सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी। साथ ही संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की। महाकुंभ कवरेज के लिए गए पत्रकारों में इंडिया वॉयस के पत्रकार अभय कैंत्यूरा और एएनआई टीवी के पत्रकार अफजाल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड ब्रेकिंग: अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद, हफ्ते में 1 दिन कर्फ्यू..पढ़िए नई गाइडलाइन
फिलहाल दोनों पत्रकार अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं कुंभ से वापस लौटे कई पत्रकारों ने अपनी जांच करवाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। टीवी चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया के कई पत्रकार साथी भी कुंभ से आने के बाद कोरोना की चपेट में आए हैं। बता दें कि हरिद्वार महाकुंभ में 11 से 14 अप्रैल तक लगातार तीन बड़े स्नान हुए। इनमें 49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान करने वाले श्रद्धालु दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी जैसे संवेदनशील राज्यों से आए थे। इसके बाद से हरिद्वार जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं देहरादून से एक और डराने वाली खबर आई है। यहां कुछ सैंपल में म्यूटेंट वायरस की पुष्टि हुई है। ये सैंपल एनसीडीसी दिल्ली में जांच के लिये भेजे गये थे। सामान्य वायरस की अपेक्षा म्यूटेंट वायरस तेजी से फैलता है। ऐसे में हमें और सतर्क रहने की जरूरत है।