Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोविड संक्रमण बेकाबू हो रहा है। संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार को कठोर फैसले लेने पड़ रहे हैं। अब प्रदेश में दोपहर दो बजे के बाद सारे बाजार बंद हो जाएंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें ही खुली रहेंगी। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं। अब अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण कराना भी अनिवार्य है। दूसरे राज्यों से लौटने वाले प्रवासियों को क्वारेंटीन नियम का भी पालन करना होगा। मंगलवार देर शाम मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इसे लेकर एसओपी जारी की। नई एसओपी के अनुसार सरकार ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ा दिया है। अब नाइट कर्फ्यू नौ बजे की जगह शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा।