Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना लगातार खतरनाक रूप ले रहा है। ऐसे में सरकार को एहतियातन कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। अब राज्य सरकार ने कोरोना को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। सरकार ने उत्तराखंड में अग्रिम आदेशों तक सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्देश दिए हैं। यानी अब सभी प्राथमिक, जूनियर, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, कोचिंग इंस्टीट्यूट, सभी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय बंद रहेंगे। इन सभी में ऑनलाइन पढ़ाई होती रहेगी। राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों के आगमन के लिए स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंता का विषय बन गए हैं। ऐसे में सरकार आगे भी बड़े फैसले ले सकती है।