Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूरे उत्तराखंड में अब सभी सरकारी दफ्तर 1 मई तक बंद रहेंगे। जी हां इसके लिए बकायदा आदेश भी जारी हो गए हैं। अभी तक 28 अप्रैल तक सभी कार्यालयों को बंद करने के निर्देश थे लेकिन अब 29 अप्रैल 30 अप्रैल और 1 मई को भी सभी सरकारी कार्यालय बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं। सचिव पंकज कुमार पांडे ने यह आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकारी दफ्तरों को खोलने में अभी मुश्किल हो सकती है। लगातार फैलते वायरस के बीच मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हमारी आपसे अपील है कि सुरक्षित रहें और सावधान रहें।