Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: प्रदेश में कोरोना हर दिन विकराल हो रहा है। हालात कितने नाजुक बने हुए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना नए केसों के साथ अब मौतों के मामले में भी हर दिन रिकॉर्ड बनाने लगा है। कोरोना से हर तरफ तबाही मची है, लेकिन कुछ लोग अब भी सुधर नहीं रहे। इन चंद लोगों की गलती का खामियाजा दूसरे लोगों को संक्रमित होकर भुगतना पड़ रहा है। लापरवाही का ऐसा ही एक नमूना रुद्रप्रयाग जिले में देखने को मिला। यहां कोरोना काल के दौरान बसुकेदार तहसील के मणिगुह गांव में एक धार्मिक यात्रा का आयोजन हुआ। जिसके बाद गांव में एक साथ 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव के अन्य लोगों के भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की संभावना जताई है। मणिगुह गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।