Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बेकाबू होते कोरोना संक्रमण के चलते हर तरफ खौफ का माहौल है। कोरोना वायरस के साथ इसका डर भी लोगों की मौत की बड़ी वजह बन रहा है। कोरोना के इसी डर ने काशीपुर में रहने वाले 21 साल के कुलदीप शर्मा की जान ले ली। आईआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाले उमेश शर्मा का 21 साल का बेटा कुलदीप द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। खांसी, सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे अलग कमरे में आइसोलेट कर दिया था। गुरुवार को कुलदीप मच्छर लगने की बात कहकर मां से दुपट्टा ले गया और कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुलदीप ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। जवान बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।