Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हल्द्वानी: कोरोना वायरस संक्रमण के साथ लोगों की बेबसी और लाचारी भी बढ़ती जा रही है। आंखों के सामने ही किसी अपने की जान जा रही है और कोई कुछ नहीं कर पा रहा है। परिजन अपनों को खोने के गम में आंसू तक नहीं बहा पा रहे, न ही उनके अंतिम दर्शन कर पा रहे हैं। एक ऐसी ही दर्दनाक कहानी नैनीताल के हल्द्वानी से आई है। यहां टनकपुर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके साथ-साथ परिवार के अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित मिले थे। सभी को एसटीएच में एडमिट कराया गया है। शुक्रवार की रात परिवार के मुखिया रिटायर्ड फौजी रमेश चंद की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे कपिल राज की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में फौजी रमेश चंद के निधन की सूचना उन्हें नहीं दी गई।