उत्तराखंड: 12 जिलों में 282 कंटेनमेंट जोन, अकेले देहरादून में 70 इलाके सील..यहां मत जाना

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए 12 जिलों में 282 इलाके सील किए गए हैं। मैदानी जिले देहरादून में सबसे ज्यादा 70 कंटेनमेंट जोन हैं, जबकि पहाड़ी जिले उत्तरकाशी में 62 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: 282 Containment Zone in 12 Districts of Uttarakhand
Image: 282 Containment Zone in 12 Districts of Uttarakhand

देहरादून: प्रदेश में कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। अस्पतालों में बेड नहीं हैं, ऑक्सीजन नहीं है, वेंटिलेटर भी नहीं मिल रहे। सोमवार को 24 घंटे के भीतर 5403 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 128 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए 12 जिलों में 282 इलाके सील किए गए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 70 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में 54 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 7 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में सुमन विहार, ग्राम श्यामपुर समेत 4 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला और कालसी में दो-दो कंटेनमेंट जोन हैं। त्यूनी में भी एक कंटेनमेंट जोन है। अब हरिद्वार जिले का हाल जान लेते हैं। यहां रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में एक और भगवानपुर में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नैनीताल में कुल 43 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 38, नैनीताल में 2 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं।

यह भी पढ़ें - श्रीनगर गढ़वाल: ये गलती न जाने कितने लोगों पर भारी पड़ेगी..ये कोरोना टेस्ट है या जान से खिलवाड़?
पहाड़ी जिलों में भी कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ रही है। पौड़ी के कोटद्वार में 07 इलाके सील हैं। चाकीसैंण में एक कंटेनमेंट जोन है। पौड़ी में 3 और श्रीनगर में 3 इलाके सील हैं। उत्तरकाशी में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां 62 कंटेनमेंट जोन हैं। भटवाड़ी में 42, बड़कोट में 10 और पुरोला में 05 इलाके सील हैं। डुंडा में 2 और जोशियाड़ा में 3 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में 48 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां रुद्रपुर में 36, काशीपुर में 4 और सितारगंज में 7 इलाके सील हैं। गदरपुर में एक कंटेनमेंट जोन है। चंपावत में 20 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां टनकपुर में 13, चंपावत में 02, बनबसा में 1, लोहाघाट में 2, बाड़ाकोट और पाटी में एक-एक कंटेनमेंट जोन है। चमोली में गैरसैंण, घाट और कर्णप्रयाग में 1-1 इलाका सील है। टिहरी में 05, नरेंद्रनगर में 02 और कीर्तिनगर-घनसाली में दो इलाके सील हैं। रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ, जखोली और नगर क्षेत्र में एक-एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट ब्लॉक को सील किया गया है। अल्मोड़ा में भी दो इलाके सील किए गए हैं। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक पाबंदियां लागू रहेंगी।