पहाड़ के गांवों में कोरोना से हालत खराब, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी..जानिए अपने जिले का हाल

कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए 13 जिलों में 422 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, यहां प्रशासन के अगले आदेश तक सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Uttarakhand Containment Zone List May 11
Image: Uttarakhand Containment Zone List May 11

हरिद्वार: प्रदेश में कोरोना संक्रमण का सैलाब बेकाबू होकर अब गांवों तक फैल चुका हैं। मंगलवार को 118 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग हार गए। संक्रमण रोकथाम के लिए प्रदेश के हर जिले में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 13 जिलों में 422 कंटेनमेंट जोन हैं।
देहरादून में 74 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां शहर में 45 इलाके सील हैं। जबकि विकासनगर में 4 कंटेनमेंट जोन हैं। ऋषिकेश में 7 कंटेनमेंट जोन हैं। डोईवाला में 7, कालसी में 2, त्यूनी में 4 और चकराता में 5 कंटेनमेंट जोन हैं।
अब हरिद्वार जिले का हाल जान लेते हैं। यहां रुड़की में चार इलाके सील हैं। हरिद्वार शहर में 18 और भगवानपुर में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
नैनीताल में कुल 66 कंटेनमेंट जोन हैं। हल्द्वानी में 57, नैनीताल में 2 और रामनगर में 2 कंटेनमेंट जोन हैं।
पहाड़ी जिलों में पौड़ी के कोटद्वार में 09 इलाके सील हैं। चाकीसैंण में एक कंटेनमेंट जोन है। पौड़ी में 3 और श्रीनगर में 3 इलाके सील हैं। सतपुली में एक कंटेनमेंट जोन है।
उत्तरकाशी में 83 कंटेनमेंट जोन हैं। भटवाड़ी में 40, बड़कोट में 31 और पुरोला में 5 इलाके सील हैं। जोशियाड़ा में 1 और चिन्यालीसौड़ में 4 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। मोरी में दो इलाके सील हैं.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना कर्फ्यू में दुर्लभ जीवों से सराबोर हुई फूलों की घाटी..प्रकृति ने दिया शुभ संकेत
ऊधमसिंहनगर जिले में 69 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां रुद्रपुर में 63, सितारगंज में 1, गदरपुर में 4 और किच्छा में एक कंटेनमेंट जोन है। चंपावत में 32 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां टनकपुर में 17, चंपावत में 08, लोहाघाट में 4, बाड़ाकोट में दो और पाटी में एक कंटेनमेंट जोन है।
चमोली के घाट में 1, कर्णप्रयाग में 2, पोखरी में 3 और जोशीमठ में 1 कंटेनमेंट जोन है। नारायणबगड़ में भी एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
टिहरी में 05, नरेंद्रनगर में 03, कीर्तिनगर में 6 और घनसाली में एक इलाका सील है। कंडीसौड़ में 4, देवप्रयाग में 1 और जाखणीधार में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ में एक और नगर क्षेत्र में चार कंटेनमेंट जोन बने हैं। जखोली में एक कंटेनमेंट जोन है। पिथौरागढ़ जिले में 9 इलाकों को सील किया गया है। जबकि अल्मोड़ा में 11 और बागेश्वर जिले में 3 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां प्रशासन के अगले आदेश तक सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी।