हे भगवान: उत्तराखंड के बर्फानी अस्पताल ने छुपाए मौत के आंकड़े..अब हुआ 65 मौतों का खुलासा

हरिद्वार के निजी अस्पताल में कोरोना से 65 मरीजों की मौत हो गई, लेकिन ये बात अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से छिपाए रखी। मामले का खुलासा 19 दिन बाद हुआ।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Barfani Hospital Haridwar: Barfani Hospital Haridwar hide death figures
Image: Barfani Hospital Haridwar hide death figures

हरिद्वार: प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतें और श्मशान में लगातार जल रहीं चिताएं सरकारी आंकड़ों पर सवाल उठा रही हैं। कोरोना से मौत के बढ़ते मामलों के बीच कुछ अस्पतालों पर कोरोना मरीजों की मौत संबंधी जानकारी छिपाने के आरोप भी लग रहे हैं। हरिद्वार में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल ने कोरोना मरीजों की मौत की जानकारी छिपाए रखी। यहां एक के बाद एक 65 कोरोना मरीजों की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। मामले का खुलासा 19 दिन बाद हुआ। अब स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सरकार की ओर से पूर्व में भी कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना मरीजों की मौत की सूचना 24 घंटे के भीतर राज्य कोविड कंट्रोल रूम को दें।

यह भी पढ़ें - गुड न्यूज: उत्तराखंड को मिली 100 मीट्रिक टन ऑक्सीजन..केन्द्र सरकार से मिली मदद
इसके बावजूद हरिद्वार के निजी अस्पताल बाबा बर्फानी हॉस्पिटल प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। बाबा बर्फानी हॉस्पिटल में 25 अप्रैल से 12 मई तक इलाज के दौरान 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी, लेकिन इनका रिकॉर्ड राज्य कोविड कंट्रोल रूम को नहीं भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने 65 मरीजों की मौत की बात छिपाए रखी, जो कि बेहद गंभीर मामला है। अब इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि हरिद्वार उन मैदानी जिलों में शामिल है, जहां हर दिन कोरोना के सैकड़ों नए केस मिल रहे हैं। बीते दिन यहां कोरोना के 844 नए केस मिले। जिले में कोरोना से अब तक 422 लोगों की मौत हो चुकी है।