उत्तराखंड: मरीज को थी गुर्दे की प्रॉब्लम, अस्पताल ने कोरोना मरीज बनाकर ICU में डाल दिया

कोरोना के चलते लोगों की जान पर बन आई है, तो वहीं कुछ अस्पतालों ने इस आपदा में भी अवसर खोज निकाला है। ये लोग हर मरीज को कोविड पेशेंट बताकर परिजनों से पैसे ऐंठ रहे हैं, देखिए हरिद्वार में क्या हुआ।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar News: Haridwar Kabir Hospital corona case
Image: Haridwar Kabir Hospital corona case

हरिद्वार: कोरोना काल में लोगों की जान पर बनी हुई है, तो वहीं कुछ अस्पतालों ने इस आपदा में भी अवसर खोज निकाला है। निजी अस्पतालों में कोविड के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खेलने और उनके परिजनों से रुपये ऐंठने का धंधा जोरों पर है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के लक्सर में सामने आया है। एक खबर के मुताबिक यहां एक निजी अस्पताल ने गुर्दे के दर्द से परेशान मरीज को कोरोना पॉजिटिव बता कर आईसीयू में भर्ती कर दिया। शुक्र है कि मरीज के परिजन अलर्ट थे और उन्होंने इस मामले में तुरंत चिकित्साधिकारी से शिकायत कर दी। जिसके बाद आईसीयू में भर्ती मरीज की जांच की गई, जिसमें वो नेगेटिव पाया गया। मामला लक्सर के कबीर अस्पताल से जुड़ा हुआ है। यहां इस्माइलपुर गांव के रहने वाले एक शख्स को इलाज के लिए एडमिट कराया गया था। मरीज को गुर्दे संबंधी परेशानी थी, वो दर्द से बेहाल था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में ओलंपियन सुशील कुमार की तलाश शुरू..धनखड़ हत्याकांड के बाद से है फरार
अस्पताल ने मरीज को भर्ती कर लिया। बाद में अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से कहा कि मरीज कोरोना पॉजिटिव है। मरीज की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में डाल दिया। परिजनों को ये बात कुछ हजम नहीं हुई। वो शिकायत लेकर लक्सर के चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंचे। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। लक्सर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा पुलिस एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के साथ तत्काल कबीर अस्पताल पहुंच गए। वहां अस्पताल में एडमिट सभी मरीजों की कोरोना जांच की गई। आईसीयू में एडमिट मरीज का सैंपल भी टेस्ट किया गया, जिसमें वो नेगेटिव पाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मरीज की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।