अभी अभी: उत्तराखंड में आज 2146 लोग कोरोना पॉजिटिव, 81 लोगों की मौत..6306 लोग स्वस्थ

उत्तराखंड में आज 2146 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है लेकिन मौत के मामले थम नहीं रहे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 20 may
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 20 may

हरिद्वार: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 2146 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है लेकिन मौत के मामले थम नहीं रहे। उत्तराखंड से दुखद खबर यह है कि बीते 24 घंटों में 81 लोगों की मौत हुई है। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 6201 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है। अभी भी उत्तराखंड में 39177 एक्टिव केस बचे हुए हैं।राहत की बात यह है कि उत्तराखंड में आज कुल मिलाकर 6306 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 178, बागेश्वर जिले से 74, चमोली जिले से 153, चंपावत जिले से 41, देहरादून जिले से 330, हरिद्वार जिले से 219, नैनीताल जिले से 261, पौड़ी गढ़वाल से 181, पिथौरागढ़ से 252, रुद्रप्रयाग से 98, टिहरी गढ़वाल से 51, उधम सिंह नगर से 205 और उत्तरकाशी जिले से 103 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। उधर कोरोनावायरस के मोर्चे पर उत्तराखंड लगातार जंग जीतता भी दिख रहा है। बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 6306 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 191, बागेश्वर जिले से 88, चमोली जिले से 283, चंपावत जिले से 76, देहरादून जिले से 1383, हरिद्वार जिले से 369, नैनीताल जिले से 620, पौड़ी गढ़वाल से 909, पिथौरागढ़ से 83, रुद्रप्रयाग से 419, टिहरी गढ़वाल से 742, उधम सिंह नगर से 922 और उत्तरकाशी जिले से 221 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं।

उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 323483 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 10669
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 5190
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 11059
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 7070
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 107331
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 48780
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 37135
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 16689
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 8562
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 8105
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 14854
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 36362
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 11677