Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोनावायरस का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी हर दिन 400 से ज्यादा संख्या में लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो रहे हैं। अभी भी हर दिन 15 से 20 लोगों की मौत हो रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि जरा सी लापरवाही भी हमारे लिए बहुत भारी पड़ सकती है। कोरोनावायरस से मौत का सिलसिला लगातार जारी है और इस बीच एक दुखद खबर है। इस खबर के बाद उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार का कोरोनावायरस की वजह से निधन हो गया है। अमित कुमार उत्तराखंड पुलिस के जांबाज़ सब इंस्पेक्टर थे। वह कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से अस्पताल में एडमिट थे। उन्हें एम्स ऋषिकेश में एडमिट करवाया गया था। खबर है कि 2 हफ्ते पहले सब इंस्पेक्टर अमित कुमार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया था और आज उनका निधन हो गया। सब इंस्पेक्टर अमित कुमार जीआरपी प्रभारी रुड़की थे। उनके निधन के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो दूसरी तरफ उत्तराखंड पुलिस में कमी में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: छात्रों के लिए अच्छी खबर..हरिद्वार और टिहरी में बनेंगे श्रीदेव सुमन विवि के नए कैंपस