Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं मगर यह दावे धरातल पर खोखले नजर आ रहे हैं। जी हां, बात हो रही है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबो की जिसको साल की शुरुआत में पीपीपी मोड़ यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड़ पर दे दिया गया था। जिसके बाद उम्मीदें लगाई गई कि प्राइवेट मोड़ पर देने के बाद यहां पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी । मगर यहाँ पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त होने के विपरीत ओर बदहाल हो रखी है। स्वास्थ विभाग पौड़ी की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में 18 से 44 वर्ष तक कि आयु वर्ग के लोगों पर वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। मगर स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर उपलब्ध ना होने के कारण बिजली के अभाव के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों को मोबाइल की लाइट पर ही वैक्सीनेशन से संबंधित कार्य को पूरा करना पड़ रहा है। आगे पढ़िए