Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड का ऊर्जा निगम प्रदेश के लोगों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। हाल ही में ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली दौरे पर गए थे और दिल्ली से लौटने के साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को एक राहत भरी खबर दी है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत प्रदेश के तकरीबन 8 लाख परिवारों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। जी हां, उत्तराखंड के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड में दिल्ली की तर्ज पर ही मुफ्त बिजली देने का मन बनाया है। प्रदेश की 8 लाख लोगों को जल्द ही 100 यूनिट बिजली मुफ्त में मिल सकती है। दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखंड में भी अब बिजली को मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि इसका प्रस्ताव अगली कैबिनेट में दिया जाएगा और फिर ही कुछ फैसला हो सकेगा।