Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: प्रदेश में कोरोना के केस कम हो रहे हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही। अनलॉक में छूट का दायरा बढ़ने के साथ ही बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लगी हैं। यही हाल रहा तो कोरोना की तीसरी लहर को आने में देर नहीं लगेगी। हालात संभालने के लिए प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। गृह मंत्रालय ने इसके संकेत भी दे दिए हैं। मुख्य सचिवों के नाम लिखी गई चिट्ठी में गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के कई हिस्सों में कोरोना नियमों का उल्लंघन हो रहा है। खासकर सार्वजनिक परिवहन और पहाड़ी क्षेत्रों में। कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना के कई वैरिएंट अभी भी सक्रिय हैं। जिस तरह के हालात बने हुए हैं, उसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय नहीं किए तो गृह मंत्रालय पर्यटक स्थलों वाले जिलों में कभी भी लॉकडाउन लगा सकता है। उत्तराखंड सरकार कोविड कर्फ्यू में छूट का दायरा बढ़ा रही है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में जैसे हालात बने हुए हैं, वो वाकई गंभीर हैं।