Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुए। पहले मुख्य सचिव बदला गया, उसके बाद अलग-अलग विभागों में तैनात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। तबादले के अगले ही दिन ज्यादातर अफसरों ने अपना कार्यभार संभाल लिया था, लेकिन आईएएस दीपक रावत ने ऊर्जा निगम में प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी संभालने में पूरे 7 दिन लगा दिए। बताया गया कि वो अपनी नियुक्ति से खुश नहीं हैं। ये भी कहा गया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी उन्हें ऊर्जा निगम में प्रबंध निदेशक बनाए जाने से नाराज हैं। अब नई खबर ये है कि आईएएस दीपक रावत को ऊर्जा विभाग के प्रबंध निदेशक के पद से हटाने की तैयारी चल रही है। आईएएस दीपक रावत हाल ही में ऊर्जा निगम में प्रबंध निदेशक पद पर तैनात हुए थे, लेकिन अब स्थाई नियुक्ति के बाद आईएएस दीपक रावत को इस पद से हटना होगा। आईएएस अधिकारी दीपक रावत जल्द ही इस जिम्मेदारी से कार्यमुक्त होने जा रहे हैं।