Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: आखिरकार वो बात सच हो गई, जो कि हमने आपको पहले बताई थी। उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं। कुल मिलाकर 34 आईएएस अधिकारियों को ताश के पत्तों की तरह फेंटा गया है। इस बार आईएएस दीपक रावत, आईएएस स्वाति भदौरिया, आईएएस नितिन भदौरिया, आईएएस सविन बंसल, आईएएस आशीष चौहान समेत कुल मिलाकर 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उधर जिस बात का अंदाजा पहले से लगाया जा रहा था आखिरकार वही हुआ है। आईएएस दीपक रावत को प्रबंध निदेशक यूपीसीएल प्रबंध निदेशक पिटकुल एवं निदेशक उरेडा के पदभार से मुक्त किया गया है। उन्हें वापस कुंभ मेला अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस दीपक रावत और ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत के बीच पहले से ही गर्मा गर्मी की खबरें सामने आ रही थी। आगे पढ़िए