Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने पुल के ढहने के बाद आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने यहां वैकल्पिक मार्ग तैयार किया था, लेकिन जैसे सरकार का बनाया पुल नहीं टिका, वैसे ही सड़क भी नहीं टिक रही। पुल टूटने के बाद यहां बना वैकल्पिक मार्ग एक बार फिर बह गया है। और ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ है। रोड न होने की वजह से यहां से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही। 27 अगस्त को ऋषिकेश में भारी बारिश होने से जाखन नदी उफान पर आ गई थी। नदी के पानी के वेग के कारण कटाव होने से रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने 57 साल पुराने मोटरपुल का कुछ हिस्सा दो स्थानों पर ढह गया। मोटरपुल का हिस्सा ढहने से गढ़वाल का राजधानी देहरादून से संपर्क कट गया। इससे जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई।