Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
बागेश्वर: डिप्रेशन.... एक ऐसा कड़वा सच जिसको शायद अबतक समाज एक्सेप्ट नहीं कर पाया है। डिप्रेशन बेहद खतरनाक है और इंसान की जान ले लेता है। कितनी ही आत्महत्याएं की खबरें सामने आ चुकी हैं। लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। घुट-घुट कर जीने से बेहतर उनको अपनी ज़िंदगी खत्म करना लग रहा है। किसी इंसान से बात न करना, गुमसुम रहना समेत डिप्रेशन के कई रूप हो सकते हैं। उत्तराखंड की बात करें तो राज्य में कई आत्महत्या की खबरें सामने आ चुकी हैं। आत्महत्या की खबर पहाड़ के बागेश्वर जिले से आयी है। बागेश्वर में लगातार महिलाएं मौत को गले लगा रही हैं। बागेश्वर जिले के घिंघारुतोला के अंतर्गत सिमखेत निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी और उसका शव घर के अंदर लटकता हुआ मिला। महिला ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर अपनी ज़िंदगी समाप्त कर ली।