Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रपुर: असली भारत गांवों में बसता है, और इन गांवों को संवारने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर होती है। उन्हें हम गांव का प्रधान कहते हैं, गांव का मुखिया कहते हैं। ग्राम प्रधान चाहें तो गांव की तस्वीर और तकदीर बदलते देर नहीं लगती। अब रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र में ही देख लें, यहां की महिला ग्राम प्रधान ने गांव के हित में ऐसा शानदार काम किया है, जिसकी सालों तक मिसाल दी जाएगी। अगस्त्यमुनि विकासखण्ड में एक गांव है मदोला। पहाड़ के दूसरे गांवों की तरह यहां भी सड़क नहीं थी। गांव वाले 6-8 इंच की तंग पगडंडी से गुजरते थे। महिलाएं यहीं से घास-लकड़ी और भारी बोझा लेकर निकलती थीं। ऐसे में रास्ता तंग होने के चलते बहुत दिक्कत होती थी। खेती-किसानी मुश्किल हो गई थी। गांव में जनप्रतिनिधि बदलते रहे, लेकिन रास्ता बनवाने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई। इस बार गांव वालों ने रोशनी देवी नेगी को ग्राम प्रधान चुना।