Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इस मौके को हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलीब्रेट कर रहा है। हरिद्वार में मंदिरों के लिए रोपवे सेवा का संचालन करने वाली ऊषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी ने भी इस मौके पर तीर्थयात्रियों के लिए खास ऑफर निकाला है। इसके तहत कंपनी की ओर से उन यात्रियों को रोपवे पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी, जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इस तरह अगर आपने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं, तो आप भी हरिद्वार के दो मंदिरों में आने-जाने के लिए निशुल्क रोपवे सेवा का लाभ उठा सकते हैं। देश में सौ करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाए जाने के मौके पर रोपवे का संचालन करने वाली ऊषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी ने स्वाभिमान योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत देश भर में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके नागरिक कंपनी के रोपवे पर फ्री यात्रा कर सकेंगे।