जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने गाया जागर, मंत्री हरक सिंह रावत पर आया देवता..देखिए वीडियो

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने गाया जागर, मंत्री हरक सिंह रावत पर आया देवता..देखिए वीडियो
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Harak Singh Rawat Dance: Harak Singh Rawat dance on the song of Pritam Bharatwan
Image: Harak Singh Rawat dance on the song of Pritam Bharatwan

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat Devta Dance) अक्सर सुर्खियों में है। बीते दिन प्रदेश में धूमधाम से इगास पर्व मनाया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, लेकिन दूसरे कार्यक्रमों से इतर सारी सुर्खियां डॉ. हरक सिंह रावत बटोर ले गए। दरअसल देहरादून में इगास पर्व के मौके पर हो रहे कार्यक्रम में जब जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने जागर गया, तो डॉ. हरक सिंह रावत पर देवता अवतरित हो गए। वो सुधबुध खोकर ढोल की थाप पर झूमने लगे। मंत्री जी पर देवता के अवतरण के बाद माहौल बेहद गंभीर हो गया। किसी को कुछ नहीं सूझा कि क्या किया जाए। कुछ देर बाद प्रीतम भरतवाण ने खुद ढोल की कमान संभाली और धार्मिक रीति-रिवाज से हरक सिंह रावत को शांत करवाया। बता दें कि देहरादून में विधायक उमेश शर्मा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था। कार्यक्रम में पद्मश्री लोक गायक प्रीतम भरतवाण भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - टिहरी गढ़वाल के लिए तोहफा, घंटाकर्ण मंदिर से CM की बड़ी घोषणाएं..विकास कार्यों को सराहा
कई प्रसिद्ध कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जब मंच पर प्रीतम भरतवाण जागर की प्रस्तुति दे रहे थे तो वन मंत्री हरक सिंह रावत पर देवता आ गया। एक पल के लिए वहां मौजूद हर शख्स सहम गया था। अधिकारी समझ नहीं पाए कि क्या करें, हालांकि थोड़ी देर बाद हरक सिंह रावत शांत हो गए। उन्होंने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया और लोकगीतों पर थिरके भी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Harak Singh Rawat Devta Dance) हो गया है। जिसे खूब देखा जा रहा है। देहरादून के अलावा प्रदेशभर में इगास के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। रायपुर विधानसभा के अलावा बीजेपी कार्यालय के मैदान पर भी इगास के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सहित हजारों लोगों ने शिरकत की। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- न्यूज हाईट)

  • Youtube सब्सक्राइब करें: