Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। एक खबर के अनुसार Uttarakhand cabinet minister Harak-Singh-Rawat ने resign दे दिया है। जी हां एक तरफ इस वक्त उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है तो दूसरी तरफ इस खबर से राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हरक सिंह रावत को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही थी। चर्चा तो ये भी हो रही थी कि हरक सिंह रावत बीजेपी का दामन छोड़ सकते हैं। हालांकि उसके बाद हरक सिंह रावत खुद मीडिया में आए थे और कहा था कि वो बीजेपी नहीं छोड़ेंगे। लेकिन कैबिनेट मीटिंग में अचानक ऐसा क्या हो गया कि हरक सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया? किस बात को लेकर हरक नाराज चल रहे हैं? इस वक्त की बड़ी खबर यह आ रही है कि हरक सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि सचिवालय में चल रही कैबिनेट मीटिंग को छोड़कर हरक सिंह रावत गुस्से में निकल गए। सवाल यs है कि आगे क्या होगा? क्या हरक सिंह रावत वास्तव में कांग्रेस का दामन थामेंगे? क्या हरक सिंह रावत के मन में कुछ और चल रहा है? देखना है कि इस बारे में आगे और क्या अपडेट सामने आती हैं। आगे पढ़िए..
जानकारी के मुताबिक हरक सिंह कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर सरकार से बात कर रहे थे। लेकिन जब आज की कैबिनेट में भी ये मुद्दा नहीं आया तो हरक नाराज हो गए और कैबिनेट मीटिंग बीच मे छोड़कर अपना इस्तीफा दे दिया। धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल हरक सिंह को मनाने भी पहुंचे लेकिन हरक ने किसी की नहीं सुनी। हालांकि हरक की नाराजगी मेडिकल कॉलेज को लेकर बताया जा रहा है लेकिन अब इस बाद का अंदेशा और भी बढ़ गया है कि हरक फिर से पाला बदलेंगे। पिछले कई दिनों से हरक की कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं। बहरहाल देखना होगा कि अब बीजेपी के भीतर उठा तूफान कैसे शांत होता है। और हरके सिंह कौन सा दांव चलते हैं। फिलहाल बड़ी खबर ये ही है कि Uttarakhand cabinet minister Harak Singh Rawat ने resign दे दिया है।