Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व सीएम Harish Rawat ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav से पहले कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधा था। अपने ट्वीट में उन्होंने अपनी उपेक्षा किए जाने और संगठनात्मक स्तर पर सहयोग न मिलने पर नाराजगी जताई थी। मामला इतना बढ़ गया था कि उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाना पड़ा। वहां इस बात पर सहमति बनी की पार्टी आगामी चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ेगी। दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसे हरीश खेमा अपनी जीत के तौर पर देख रहा है। हरदा भी उत्साह से लबरेज दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को हरीश रावत रुड़की पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर हरीश रावत बेहद उत्साहित नजर आए। मंच पर अपने विचार रखते हुए हरदा ने सीएम फेस के सवाल पर शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। विधायक दल तय करेगा कि कौन मुख्यमंत्री होगा। लेकिन दुल्हन तो वही होगी जो पिया मन भाए। आगे पढ़िए