Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: Chakrata Mussoorie Highway से लगी भूमि पर New Chakrata Township तैयार होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल और उनके पिता रामशरण नौटियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जौनसारी बावर क्षेत्र के युवाओं और छात्रों से भेंट की। इस दौरान न्यू चकराता टाउनशिप के लिए स्थानीय लोगों ने सरकार का आभार व्यक्त किया। न्यू चकराता टाउन शिप विकसित करने के लिये 2 करोड़ की धनराशि टाउन प्लानिंग विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। न्यू चकराता टाउनशिप को पुरोड़ी-नागथात-लखवाड़ से यमुना नदी तक विकसित किया जायेगा। इसके लिये 2 करोड़ की धनराशि टाउन प्लानिंग विभाग को अवमुक्त करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी हैं। आइए आपको आगे बताते हैं कि न्यू चकराता टाउनशिप में क्या क्या खास होगा।