पहले उत्तराखंड में कुल 23 टाउनशिप के लिए 23 स्थान चुने गए थे। जिसमें गढ़वाल मंडल के 12 और कुमाऊं मंडल के 11 स्थान शामिल थे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: 10 new townships in 5 districts of Uttarakhand
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चमोली और पिथौरागढ़ में 10 नए शहर बसाए जाएंगे।
10 new townships in 5 districts of Uttarakhand
नई टाउनशिप बसाने के लिए अलग-अलग जिलों में 10 जगहों का चयन किया गया है। देहरादून में डोईवाला, सहसपुर और आर्केडिया में नई टाउनशिप बसाई जाएगी। ऊधमसिंहनगर में भी तीन जगहों का चुनाव किया गया है। यहां पराग फार्म, किच्छा, रुद्रपुर और काशीपुर में नए शहर विकसित होंगे। इसी तरह नैनीताल में रामनगर और हल्द्वानी गौलापार को टाउनशिप के तौर पर विकसित किया जाएगा। चमोली में गौचर और पिथौरागढ़ में नैनी सैनी एयरपोर्ट के पास नए शहर बसेंगे। संबंधित कंपनी को जल्द इन स्थानों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। ये जानकारी आवास एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा में दी। विधानसभा में प्रस्तावित नई टाउनशिप को लेकर बैठक हुई। आगे पढ़िए
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पहले उत्तराखंड में कुल 23 टाउनशिप के लिए 23 स्थान चुने गए थे। जिसमें गढ़वाल मंडल के 12 और कुमाऊं मंडल के 11 स्थान शामिल थे। इसके लिए जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति का गठन कर विस्तृत अध्ययन किया गया। इसके बाद दोनों मंडलों से 15 स्थानों को चुना गया। जमीन की उपलब्धता को देखते हुए फाइनल लिस्ट में दस जगहों का चुनाव किया गया है। आवास एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नई टाउनशिप के वित्तीय और व्यवहारिक अध्ययन को पूरा करने के लिए नियुक्त मैकेंजी कंपनी को अपनी रिपोर्ट समय पर देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए प्राथमिकता पर तकनीकी सलाहकार तय करने को कहा गया है। सरकार प्रदेश में नियोजित विकास को बढ़ावा देना चाहती है। बैठक में सचिव आवास एसएन पांडे, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे और संयुक्त मुख्य प्रशासक पीसी दुमका समेत कई अधिकारी मौजूद थे।