उत्तराखंड: नवोदय विद्यालय में फूटा कोरोना बम, प्रिंसिपल-छात्रों समेत 11 लोग पॉजिटिव

Nainital के Jawahar Navodaya School Gangarkot Suyalbari में भी कोरोना बम फूटा है। यहां 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Corona Containment Zone: 11 Coronavirus positive found in JNV Gangarkot Suyalbari Nainital
Image: 11 Coronavirus positive found in JNV Gangarkot Suyalbari Nainital

नैनीताल: प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने हर किसी को डरा दिया है। ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच प्रदेश सरकार ने एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी है, लेकिन खतरा कम नहीं हो रहा। हर जिले से कोरोना को लेकर बुरी खबरें आ रही हैं।

Jawahar Navodaya Vidhyalay Gangarkot Nainital:

नैनीताल के जवाहर नवोदय विद्यालय (गंगारकोट, सुयालबाड़ी) में भी कोरोना बम फूटा है। यहां 11 लोग में कोरोना संक्रमण पाया गया है। चिंता वाली बात ये है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों में ज्यादातर बच्चे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक ही जगह छात्रों के बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। एहतियात के तौर पर विभाग की टीम ने 496 छात्रों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि स्कूल में पिछले महीने कुछ शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब प्रबंधन के कहने पर अन्य लोगों की भी जांच कराई गई थी।

जिसमें प्रिंसिपल और छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की बात पता चली। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल प्रिंसिपल और कोरोना पॉजिटिव मिले सभी छात्रों को स्कूल में ही आइसोलेट कर दिया है। सीएचसी गरमपानी के कोरोना नोडल अधिकारी मदन गिरी और गिरीश पांडे ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के केसों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। जिसने शासन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से सरकार एहतियातन डरी हुई है।
गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 59 नए मामले सामने आए, जबकि 16 मरीज ठीक हो गए। देहरादून में नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिन में उत्तराखंड में 141 नए मामले सामने आ चुके हैं। 28 दिसंबर को प्रदेश में 44, 29 दिसंबर को 38 और अब 30 दिसंबर को 59 केस आए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 344940 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब नैनीताल जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय गंगारकोट सुयालबाड़ी को भी कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है।