Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोनावायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। Uttarakhand में तेजी से Coronavirus संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। नैनीताल के सुयालबाड़ी स्थित Jawahar Navodaya Vidyalaya Gangarkot में एक साथ 85 छात्र कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
एक साथ 85 छात्र कोरोनावायरस संक्रमित मिलने की वजह से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हरकत में आ गया है। सभी बच्चों को स्कूल में ही आइसोलेट किया गया है। उधर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौनगांव में भी शिक्षक कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या उत्तराखंड में भी स्कूल कॉलेज बंद हो सकते हैं? माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है। कोरोना के मामले नहीं थमे तो कई फैसले लिए जा सकते हैं।
आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद करवाए गए हैं। उधर हरियाणा में भी 12 जनवरी तक स्कूल कॉलेज बंद करने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल है जहां कोरोनावायरस संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है अगर मामले नहीं रुके तो इन राज्यों में भी स्कूल कॉलेज बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। uttarakhand भी Coronavirus संक्रमण से अछूता नहीं रहा है। कल ही उत्तराखंड में एक बार फिर 100 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। ऐसे में है सवाल यह है कि क्या सरकार एक बार फिर से स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला ले सकती है?