उत्तराखंड की राजनीति में आ सकता है बड़ा भूचाल, चुनाव से पहले बड़े उलटफेर की संभावना

Harak Singh Rawat को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत बीजेपी आलाकमान और प्रदेश के नेतृत्व में नाराज हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
uttarakhand assembly election: Harak Singh Rawat may join Congress
Image: Harak Singh Rawat may join Congress

देहरादून: क्या उत्तराखंड की राजनीति में सबसे बड़ा भूचाल आने वाला है? क्या उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है? उत्तराखंड की राजनीति में इस वक्त कैबिनेट मंत्री Harak Singh Rawat केंद्र बन गए हैं। हरक सिंह रावत को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि हरक सिंह रावत बीजेपी आलाकमान और प्रदेश के नेतृत्व से नाराज हैं। खबरें तो यहां तक भी है कि हरक सिंह रावत एक बार फिर से कांग्रेस की राह पकड़ सकते हैं। सिर्फ हरक सिंह रावत ही नहीं बल्कि उनके साथ मौजूद बीजेपी के कुछ विधायक भी खेमा बदल सकते हैं। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में हरक सिंह रावत अपने साथ ही विधायकों के साथ मिलकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। दरअसल हरक सिंह रावत अपनी बहू के लिए भी टिकट चाहते हैं। खबर है कि बीजेपी आलाकमान ने इसको लेकर साफ इनकार कर दिया है। चर्चाएं गर्म है कि बीजेपी आलाकमान इस मामले में हरक सिंह रावत को मनाने के लिए भी तैयार नहीं है। एक बार फिर संभावनाएं जताई जा रही है की हरक सिंह रावत बड़ा फैसला ले सकते हैं। हरक सिंह रावत लैंसडाउन से अपनी बहू के लिए टिकट चाहते हैं। खबर है कि लैंसडाउन से बीजेपी ने सिर्फ दिलीप रावत का ही नाम भेजा है। ऐसे में हरक सिंह रावत एक बार फिर अपनी मांग पर अड़ गए हैं। खबर है कि 1 या 2 दिन में Harak Singh Rawat कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आगे आगे देखिए क्या होता है