Uttarakhand Assembly Elections में 145 Sensitive Booths पर सुरक्षा के लिए करीब 50 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 145 sensitive booths in Uttarakhand assembly elections
पौड़ी गढ़वाल: सोमवार को Uttarakhand Assembly Elections 145 Sensitive Booths पर भी सभी की निगाहें होंगी। सभी 70 सीटों पर 81 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां 632 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 फरवरी को इन सभी की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहाड़ के दुर्गम इलाकों के साथ ही संवेदनशील बूथों पर चुनाव संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। इसके लिए चुनाव आयोग ने विशेष इंतजाम किए हैं। संवेदनशील बूथों पर ड्यूटी के लिए पुलिस भी तैयार है। राज्य में 8624 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए करीब 50 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। विभिन्न जिलों में 145 संभावित विवाद वाले मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, साथ ही ये केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। चलिए आपको संवेदनशील बूथों के बारे में भी बताते हैं। विवाद वाले सबसे ज्यादा मतदान केंद्र हरिद्वार में हैं, जिनकी संख्या 51 है। इसी तरह देहरादून में 40, नैनीताल में 20, ऊधमसिंहनगर में 17, अल्मोड़ा में 14, पौड़ी में दो और रुद्रप्रयाग में एक संवेदनशील बूथ है।
इन सभी केंद्रों पर 11 कंपनी अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रिजर्व के तौर पर की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर इन्हें सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सके। संवेदनशील केंद्रों में वायरलैस व मोबाइल नेटवर्क के जरिए पल-पल की जानकारी ली जाएगी। इनमें एक-एक सेक्शन फोर्स भी तैनात रहेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में 145 स्पेशल ट्रबल वाले मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। हालांकि इन सभी में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। एहतियात के तौर पर वहां अन्य मतदान केंद्रों से ज्यादा फोर्स की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए 110 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 26 कंपनी पीएसी, राज्य से 4604 व दूसरे राज्यों से 13200 होमगार्ड जवान, 4178 पीआरडी और 26 कंपनी वन रक्षकों की तैनात की गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष Uttarakhand Assembly Elections के लिए पुलिस ने सभी राजनीतिक दलों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क भी साधा है। Uttarakhand Assembly Elections 145 Sensitive Booths पर भी सभी की निगाहें होंगी।