Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बुरी खबर आ रही है। अगर आप अपने बच्चों को स्कूल बस से स्कूल भेजते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। ये दुखद खबर देहरादून के विकासनगर से आ रही है। यहां मां-पिता ने अपने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजा। लेकिन माता पिता को पता नहीं था कि उनके बच्चे को वो आज आखिरी बार स्कूल के लिए विदा कर रहा है। में सोमवार की सुबह को हुआ है। हादसे में दो बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बाड़वाला स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बस वन विभाग के चेकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर से पेड़ से टकरा गई। इस वजह से बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बस में छात्र छात्राएं बैठे हुए थे। खबर है कि बस में सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस के हादसे की चपेट में आने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां तक आए। बच्चों की चीख पुकार से भी घटनास्थल पर खासी भीड़ लग गई। फिलहाल राहत बचाव के काम किए जा रहे हैं।