Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में एक पिता ने अपने ससुराल वालों पर 12 साल के बेटे का जबरन धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है।
बच्चे की मां की बीती 24 फरवरी को मौत हो गई थी। अब पिता का कहना है कि ससुराल वाले उनके बच्चे का धर्म बदलवाने की साजिश रच रहे हैं। बच्चे के पिता ने इस मामले में अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता शरद चंद शर्मा राजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि वे उनके 12 साल के नाबालिग बेटे का जबरन धर्मांतरण करा रहे हैं। उनकी पत्नी की बीती 24 फरवरी को मौत हो गई थी। शरद चंद शर्मा इस मामले में पहले ही पुलिस और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। शरद चंद शर्मा ने बताया कि शादी के बाद उनके अपनी पत्नी से मतभेद हो गए थे। जिसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे।
पिछले दस साल से शरद की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। जब पति-पत्नी अलग हुए तो उनके बच्चे की उम्र 2 साल थी। शरद का कहना है कि वो बच्चे की कस्टडी चाहते थे, लेकिन कोर्ट ने कस्टडी मां को दी थी। तब से वो अपने बच्चे से सिर्फ कोर्ट में ही मिल पाते थे। बीते दिनों 24 फरवरी को उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी की मौत हो गई और उसके मायके वाले उनका अंतिम संस्कार दूसरे धर्म के रीति-रिवाज से कर रहे हैं। शरद ने इसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। शरद का कहना है कि अब उनके ससुराल वाले उनके 12 साल के नाबालिग बच्चे का भी जबरन धर्मांतरण कराने जा रहे हैं। शरद का कहना है कि वो पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। शरद शर्मा ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ताकि उनके नाबालिग बेटे का धर्म परिवर्तन नहीं किया जाए।