दूसरे की जमीन दिखाकर महिला से ठग लिए 50 लाख रुपये, ऑनलाइन विज्ञापन देखकर महिला ने किया था संपर्क
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Image: 50 lakh fraud from woman in name of online Property in Dehradun
देहरादून: देहरादून में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। लोगों को ऑनलाइन ठग बड़ी आसानी से चूना लगाकर उनसे लाखों रुपए लूट रहे हैं। ताजा मामला देहरादून से सामने आया है।
50 lakh fraud in name of online Property in Dehradun
यहां पर कुछ ऑनलाइन ठगों ने एक महिला को प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर उससे लाखों रुपए हड़प लिए। ठगों ने दूसरे की जमीन दिखाकर एक महिला से 50 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने ठगों को आनलाइन विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। महिला ने जब जमीन पर निर्माण शुरू करवाया तो उसे ठगी का पता चला। इस मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि सत्य विहार (देहरादून) निवासी सीमा गोसाईं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए तहरीर दी है कि वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी करती हैं। उन्होंने पिछले साल मकान बनाने के लिए देहरादून में जमीन की तलाश की थी। उन्हें आनलाइन विज्ञापन से राजपुर क्षेत्र में एक जमीन का पता चला। जिसके संबंध में उन्होंने अनिमेष बंसल से संपर्क किया। अनिमेष से इस जमीन का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ। आगे पढ़िए
जमीन लेने के लिए जब वह वहां पहुंची तब भी उन्हें फ्रॉड के बारे में कुछ नहीं बताया गया और शातिर चोरों ने महिला से 50 लाख ले लिए। तब तक महिला को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आखिर कितना बड़ा फ्रॉड हो चुका है। जिस जमीन को वह अपनी समझ कर उस पर निर्माण कार्य करवाने वाली है वह जमीन तो किसी और की है और ऐसा ही कुछ हुआ। जैसे ही महिला ने निर्माण कार्य शुरू कराया वहां पर कुछ लोगों ने दखल अंदाजी देकर निर्माण कार्य रोक दिया। तब जाकर महिला को सब कुछ सच पता लगा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और तब जाकर उसको अपने साथ हुई इस बड़ी धोखेबाजी का भी पता लगा। जब जांच कराई तो पता चला कि अनिमेष बंसल का इस जमीन से कोई संबंध नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनिमेष बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। देहरादून में जमीन की धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी देहरादून में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो कृपया ऐसे विज्ञापनों के झांसे में ना आए और पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ ही प्रॉपर्टी की डील करें।