Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अब तक पुलिस ने अपने परिवार से बिछड़े 40 लोगों को परिवार से मिलाया है। दरअसल बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान 40 लोग परिवार से बिछड़ गए थे। इन्हें पर्यटन पुलिस की मदद से परिजनों से मिलाया गया। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी व पीएससी तैनात की गई है।चारधाम मार्गों पर एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से चारों धामों की वहन क्षमता के अनुरूप ही ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। जिन यात्रियों ने यात्रा की टिकट बुक करा ली है और वे बिना पंजीकरण के ही दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आ चुके हैं पर्यटन विभाग व एसडीआरएफ के माध्यम से उनका तत्काल ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। आईएसबीटी ऋषिकेश में पर्यटन विभाग व एसडीआरएफ ने 26 मई को शाम पांच बजे तक कुल लगभग 846 ऑनलाइन पंजीकरण किए गए।