देहरादून: बॉलीवुड एक्ट्रेस के मामा की प्रॉपर्टी पर माफिया की नजर, कारगी चौक से हुआ गिरफ्तार

इस संपत्ति को लेकर तीन साल पहले भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। उस वक्त जालसाजी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
dehradun amrita singh property: Dehradun actress Amrita Singh maternal uncle property conflict
Image: Dehradun actress Amrita Singh maternal uncle property conflict

देहरादून: एक्ट्रेस अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिंबट की प्रॉपर्टी पर भूमाफिया की नजर है।

Dehradun actress Amrita Singh maternal uncle property conflict

मधुसूदन बिंबट की मौत के बाद उनकी संपत्ति की फर्जी वसीयत बनाकर प्रॉपर्टी को बेचने की कोशिश की गई। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इस संपत्ति को लेकर तीन साल पहले भी इसी तरह का मामला सामने आ चुका है। उस वक्त जालसाजी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में मधुसूदन बिंबट की 20 बीघा जमीन है। 19 जनवरी 2019 को मधुसूदन बिंबट की मौत हो गई थी। तब से भूमाफिया की इस करोड़ों की संपत्ति पर नजर है। सितंबर 2019 में भी संपत्ति हड़पने की कोशिश की गई थी, तब केस भी दर्ज हुआ था। बीते 17 मार्च 2022 को अमृता सिंह की मौसी ताहिरा बिंबट ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके भाई की संपत्ति की राजेंद्र सिंह नाम के आदमी ने फर्जी वसीयत बना ली है।

शिकायत मिलने पर क्लेमेंटाउन पुलिस ने मामले में जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरुवार को आरोपी राजेंद्र सिंह को कारगी चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राजेंद्र सिंह मूलरूप से यूपी स्थित सहारनपुर के मोहिद्दीनपुर का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि मधुसूदन बिंबट की मौत के बाद उनकी संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर खूब बवाल हुआ था। अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा बिंबट ने संपत्ति पर एक बोर्ड भी लगा दिया था। तब अमृता सिंह देहरादून भी आई थीं। मधुसूदन बिंबट की प्रॉपर्टी पर अब तक कई लोग अपना हक जता चुके हैं। क्लेमेंटाउन में स्थित इस 20 बीघा जमीन की कीमत करोड़ों में है।