मौसम विभाग ने आगामी 7 जून तक प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहने की बात कही है। पढ़िए uttarakhand weather news 4 june
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: uttarakhand heat wave hail weather news 4 june
रुद्रप्रयाग: मई में प्री-मानसून की बारिश समय-समय पर खूब बरसती रही, लेकिन जून का पहला हफ्ता सूखा बीत रहा है।
uttarakhand weather news 4 june
गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भीषण गर्मी के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, उधर मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 7 जून तक प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहने की बात कही है। इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ चल सकता है, ओलावृष्टि भी हो सकती है, इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार और सोमवार को पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली जैसे जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि मंगलवार और बुधवार को मैदानी इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है।
इस दौरान अगले पांच दिन मैदानों में लू का प्रभाव जारी रहेगा। बीते दिन देहरादून में अधिकतम तामपान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह पंतनगर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को प्रदेशभर में लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। शुक्रवार को पारे में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। अगले कुछ दिन भीषण गर्मी खूब परेशान करेगी, इसलिए गर्मी से बचकर रहें। दिन के वक्त धूप में निकलने से बचें।