Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हर लड़की की तरह उसने भी सुन्दर भविष्य के सपने देखे थे। फिर आया साल 2015। कैंट क्षेत्र में रहने वाली ये लड़की अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। तलाश शुरू हुई तो पता चला कि छात्रा को बनारस फुलवरिया निवासी शरीफ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। फिर 15 अप्रैल 2021 में पता चला कि लड़की की मौत हो गई है। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी शरीफ को गिरफ्तार किया है। उस पर लड़की की हत्या का आरोप लगा है। जांच में ये भी पता चला कि शरीफ ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, बाद में दोनों साथ में रहने लगे। एक साल पहले युवती की मौत हो गई। अब उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रेमी शरीफ को रूड़की गिरफ्तार किया है। इस मामले में बीते दिनों बनारस पुलिस हत्यारोपी को लेकर कलियर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में छात्रा का कंकाल कब्र से बाहर निकाला गया। आगे पढ़िए
बनारस पुलिस कंकाल को डीएनए जांच के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बनारस में बीए में पढ़ने वाली छात्रा 2015 में संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। बाद में पता चला कि बनारस फुलवरिया निवासी शरीफ उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। 20 मई को आरोपी अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह छात्रा को पिरान कलियर ले गया था। वहां पर उसने छात्रा का धर्म परिवर्तन करवाया था और दोनों साथ रहने लगे थे। 15 अप्रैल 2021 को उसकी मौत हो गई थी। तब शरीफ ने लाश को कलियर के साबरी कब्रिस्तान में दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। बीते दिन डीएनए जांच के लिए कंकाल को कब्र से बाहर निकाला गया। बनारस पुलिस कंकाल के कुछ हिस्से को लेकर डीएनए टेस्ट करवाने के लिए अपने साथ ले गई है।