गढ़वाल: गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन..दोनों हाईवे बंद, कई वाहन फंसे..देखिए वीडियो

भारी Landslide से Yamunotri Highway अवरुद्ध हो गया। साथ ही भूस्खलन का मलबा धरासू बैंड के पास Gangotri Highway पर भी गिरा। देखिए वीडियो
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
gangotri yamunotri highway landslide: Landslide on Gangotri Yamunotri Highway
Image: Landslide on Gangotri Yamunotri Highway

उत्तरकाशी: बुधवार की शाम को धरासू यमुनोत्री नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन आलवेदर रोड पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ है।

Landslide on Gangotri Yamunotri Highway

भूस्खलन इतना अधिक हुआ कि पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दर्जनों पेड़ों को उखाड़ ले गया। भारी भूस्खलन से यमुनोत्री नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया। साथ ही भूस्खलन का मलबा धरासू बैंड के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भी गिरा। जिससे गंगोत्री नेशनल हाईवे बाधित हुआ है। लगातार भूस्खलन जारी रहने के कारण एनएच और बीआरओ की टीमें बुधवार देर शाम तक हाईवे खोलने का काम शुरू नहीं कर पाई थी। इस हाईवे पर बुधवार की सुबह छटांगा और तलोग के पास भूस्खलन होने से बाधित हुआ। इन स्थानों पर हाईवे दोपहर तक सुचारू हुआ। लेकिन, बुधवार की शाम करीब पांच बजे धरासू यमुनोत्री हाईवे धरासू बैंड से 200 मीटर की दूरी पर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ है। आगे देखिए वीडियो

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बुधवार की शाम को हुए भूस्खलन के कारण धरासू यमुनोत्री नेशनल हाईवे और गंगोत्री नेशनल हाईवे बाधित हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से ब्रह्मखाल और धरासू के पास आवाजाही करने वालों को नियंत्रित किया गया है। हाईवे खुलने में वीरवार सुबह तक का समय लग सकता है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- जागरण)