Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड जैसे शांत राज्य में पिछले कु छ वक्त से दलितों संग भेदभाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
इस बार मामला अल्मोड़ा का है। जहां प्रेम विवाह करने पर दलित नेता की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पत्नी के परिजनों पर लगा है। इस मामले में युवती के सौतेले माता-पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है। दलित नेता जगदीश चंद्र उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जुड़े थे। उनकी हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव है। वर्ग संघर्ष की आशंका में भिकियासैंण को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगदीश चंद्र पुत्र केशराम सल्ट के पनुवाधौखन क्षेत्र के रहने वाले थे। 21 अगस्त को जगदीश ने भिकियासैंण निवासी गीता उर्फ गुड्डी से गैराड़ मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ रहती थी। आगे पढ़िए
गुड्डी की लव मैरिज से उसके सौतेले पिता और भाई नाराज थे। बीते गुरुवार को इन लोगों ने जगदीश को भिकियासैंण में पकड़ लिया, और इसके बाद जगदीश को अगवा कर अपने साथ ले गए। सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम गाड़ी से जगदीश का लहूलुहान शव बरामद किया। बता दें कि जगदीश चंद्र ने 2022 में सल्ट विधानसभा से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह प्लंबर का कार्य करते थे और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी थे। उनकी साफ छवि को देखते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट भी दिया था। बीते दिन जगदीश की हत्या कर दी गई। मामले को देखते हुए सल्ट भतरोजखान आदि क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसलिए सतर्कता बरती जा रही है। तहसीलदार निशा रानी ने बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित पकड़ लिए गये हैं।