चमोली गढ़वाल में दिवाली से ठीक पहले कोहराम, भूस्खलन में 1 ही परिवार के 4 लोगों की मौत

chamoli pengarh landslide थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूधंसाव हो गया। इससे तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
chamoli pengarh landslide: Landslide in pengarh village Chamoli district 4 died
Image: Landslide in pengarh village Chamoli district 4 died

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर आ रही है।

Landslide in pengarh village Chamoli district

चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात भूधंसाव होने की खबर सामने आई। इस भूझंसाव की चपेट में आने से तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो दई है। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इनमें देवानंद (57) पुत्र माल दत्त सती, बचुली देवी पत्नी माल दत्त सती (75), घनानंद पुत्र माल दत्त सती (45), सुनीता देवी (37) पत्नी घनानंद शामिल हैं। इसके अलावा 2 लोग मलबे में दब गए। उनका रेस्क्यू कर लिया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक थराली ब्लॉक के पैनगढ़ गांव में भूधंसाव हो गया। इससे 3 मकानों को नुकसान पहुंचा है। मलबे में दबने से 1 महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा 2 व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आगे पढ़िए

एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतका का नाम बंचुली देवी बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 70 साल थी। घर में फंसे हुए व्यक्तियों का नाम घनानंद और देवानन्द बताया जा रहा है। इसके अलावा शांति देवी और 15 साल का एक बच्चा घायल है। ये हादसा शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब की बताई जा रही है। एसडीआरएफ की राहत बचाव टीम ने लापता लोगों को मलबे से निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया। घर में फंसे लोगों को टीम द्वारा निकालने का प्रयास लगातार जारी है। आपको बता दें कि पैनगढ़ गांव के ऊपर पिछले दो साल से भूधंसाव जारी है।