Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: इंटरनेट पर प्यार करना हरिद्वार के एक युवक को भारी पड़ गया। युवक को इंटरनेट पर प्यार हुआ, उसने युवती से शादी भी करली मगर असलियत पता लगते ही युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दरअसल हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने युवती समझकर प्रेम विवाह किया। शादी के बाद पता चला की वह थर्ड जेंडर (किन्नर) है। आरोप है कि अब किन्नर शादी तोड़ने के लिए 20 लाख रपये मांग रहा है। दरअसल लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के पास पिछले दिनों अनजान फोन नंबर से युवती की कॉल आई थी। जिसके बाद दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया। आगे पढ़िए
युवती ने खुद को हरियाणा के हिसार की निवासी बताया। दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं, लंबे समय तक चले बातचीत के सिलसिले के बाद युवती ने युवक से शादी की इच्छा जताई। जिस पर दोनों ने आखिरकार शादी करने का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों ने लक्सर के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद युवक पत्नी को अपने घर ले गया। लेकिन, सुहागरात की बारी आई तो युवक हक्का बक्का रह गया। पता चला कि जिस युवती को वह पत्नी बनाकर घर लाया है, वह तो थर्ड जेंडर (किन्नर) है। उसने सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन कराया हुआ है। इससे पहले वह युवक था। आरोप है कि अब वह किन्नर शादी तोड़ने के बदले युवक से बीस लाख रुपये की मांग कर रहा है।कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।