मामला क्योंकि दो समुदायों से जुड़ा है, इसलिए गांव में टेंशन बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पीएसी तैनात की गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Misdeed with girl in Haridwar
हरिद्वार: हरिद्वार के एक गांव में छात्रा संग छेड़छाड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल है।
Misdeed with girl in Haridwar
आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने ट्यूशन से लौट रही छात्रा संग गंदी हरकत की। घटना का पता चलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। मामला क्योंकि दो समुदायों से जुड़ा है, इसलिए गांव में टेंशन बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पीएससी तैनात की गई है। घटना रुड़की के भगवानपुर स्थित हल्लुमाजरा गांव की है। गुरुवार की शाम यहां दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने युवक की हरकतों का विरोध किया, लेकिन वह बदसलूकी करने लगा। इसी बीच छात्रा ने शोर मचा दिया। जिसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। आगे पढ़िए
घर लौटने पर छात्रा ने इस बारे में परिजनों को बताया। घटना का पता चलते ही गांव में तनाव हो गया। इस दौरान हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता भी गांव में पहुंच गए। हालांकि बवाल होने से पहले ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर मारपीट नहीं हुई है। फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाई गई है। एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात की गई है। पूछताछ के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।