Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: कहा गया है कि नेत्रदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं है। आप इस दुनिया से चले जाएं लेकिन जाते जाते किसी जरूरतमंद की मदद कर जाएं, तो इससे महान काम क्या होगा।
हरिद्वार की खुशी अरोड़ा इस दुनिया से चली गई लेकिन अब उसकी आंखें किसी जरूरतमंद को रोशनी देंगी। जी हां व्यापारी नेता अजय अरोड़ा की 19 साल की बेटी खुशी अरोड़ा की आंखें मरने के बाद भी इस दुनिया को देखेंगी। आपको बता दें कि खुशी अरोड़ा का बीमारी के चलते मंगलवार की रात निधन हो गया। इसके बाद खुशी के पिता ने बेटी की आंखें दान करने का फैसला किया। हरिद्वार बिरला फार्म निवासी और भीमगोड़ा व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय अरोड़ा की बेटी खुशी अरोड़ा ऋषिकेश में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आगे पढ़िए
खुशी काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ी तो खुशी को देहरादून स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. वो स्वस्थ हुई तो अस्पताल से छुट्टी मिली। मंगलवार की रात खुशी की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई। इसके बाद खुशी को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद खुशी के पिता को लायंस क्लब से जुड़े रामशरण चावला ने सांत्वना दी और उन्हें बेटी की आंखें दान करने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद पिता भी बेटी की आंखें दान करने के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद ऋषिकेश एम्स से एक टीम उनके आवास पर पहुंची। इसके साथ ही आंखें निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई। अब खुशी की आंखें किसी जरूरतमंद के काम आएंगी।