Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: विश्व भर में कोविड तेजी से अपने पांव पसार रहा है। चाइना से लेकर जापान तक कोविड के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ऐसे में भारत में अलर्ट मोड जारी हो गया है।
उत्तराखंड में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है। चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ.आर राजेश कुमार की ओर से सभी सीएमओ को अलर्ट रहने और कोविड पॉजिटिव मरीजों के 10 प्रतिशत सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को भी कहा गया है। दरअसल केंद्र सरकार की ओर से एक दिन पूर्व ही कोरोना संक्रमण को लेकर एडवायजरी जारी की गई है। जिसमें सभी राज्यों को संक्रमण के स्तर और वायरस के म्यूटेशन पर नजर रखने को कहा गया है। आगे पढ़िए
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की ओर से भेजे गए पत्र के बाद अब राज्य सरकार की ओर से सभी सीएमओ को इस संदर्भ में अलर्ट किया गया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में मिलने वाले कुल कोविड पॉजिटिव मरीजों में से 10 प्रतिशत सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। राज्य में अभी केवल दून मेडिकल कॉलेज और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा है और सभी जिलों को अपने पॉजिटिव सैंपल दोनों लैब भेजने को कहा गया है। सचिव स्वास्थ्य ने राज्य के आम लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मास्क, सेनेटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।हमारी भी आपसे अपील है कि कोरोना को हल्के में न लें। जितना हो सके सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें और मास्क ज़रूर पहनें और हो सके तो भीड़ भाड़ में जाने से बचें।