Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) श्रीनगर उत्तराखंड के 19 छात्रों का चयन इंटरनेशनल कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए हुआ है।
इंटर्नशिप के दौरान इन छात्रों को 6 माह लिए ये कंपनियां 25 हजार से 1 लाख रुपये का इंटर्नशिप वेतन भी देंगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इंटर्नशिप के दौरान ही छात्रों को इतनी बड़ी रकम दी जा रही हो। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड के पाठ्यक्रम के मुताबिक, छात्रों को बीटेक प्रोग्राम (अध्ययन के दौरान) में 4 से 6 महीने की इंटर्नशिप करवाई जाती है। संस्थान के इतिहास में पहली बार 19 छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का प्रस्ताव मिला है। पहली बार इतने छात्रों को 25 हजार से 1 लाख रुपए प्रतिमाह भुगतान पर इंटर्नशिप का प्रस्ताव मिला है।
इसमें से 12 छात्र जनवरी 2023 से अपना इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू करेंगे। संस्थान के करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा बताया गया कि बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग (ईसीई), मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के तीन छात्रों को 1 लाख रुपये प्रतिमाह के सबसे बड़े पैकेज के साथ टोरकोई कंपनी में इंटर्नशिप करने का मौका मिला है। जबकि कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अन्य छात्र को 50 हजार रुपये प्रतिमाह पैकेज के साथ फेनाटिक्स कंपनी ने चुना है।कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा को भी 50 हजार रुपये प्रतिमाह के पैकेज साथ ओरेकल कंपनी में चयन हुआ है। कुल मिला के 19 छात्रों का चयन इंटरनेशनल कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए हुआ है जो कि संस्थान के लिए गर्व की बात है।