हम बात कर रहे हैं गढ़वाल राइफल के जवान राहुल लखेड़ा की। मूल रूप से राहुल लखेड़ा चमोली जिले के गैरसैंण के सैजीं, सिमांण गांव का रहने वाला है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Garhwal Rifle Jawan Rahul Lakhera Missing
चमोली: सबसे पहले हमारी आपसे अपील है कि पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि गढ़वाल राफल का ये जवान अपने घर लौट सके। आपका एक शेयर बहुत कीमती है।
Garhwal Rifle Jawan Rahul Lakhera Missing
उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। गढ़वाल राइफल का जवान छुट्टी लेकर घर आ रहा था और लापता हो गया। जी हां हम बात कर रहे हैं गढ़वाल राइफल के जवान राहुल लखेड़ा की। मूल रूप से राहुल लखेड़ा चमोली जिले के गैरसैंण के सैजीं, सिमांण गांव का रहने वाला है। राहुल के अचानक इस तरह से लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक बेटे के लापता होने की खबर से परिजन काफी चिंतित हैं। काफी खोजबीन की लेकिन जवान का कुछ भी पता नहीं चला। ऐसे में परिजनों ने पुलिस में राहुल लखेड़ा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। राहुल लखेड़ा, भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल में ड्यूटी कर रहे थे। उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर बार्डर पर थी। आगे पढ़िए
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को राहुल लखेड़ा छुट्टियां लेकर घर के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि उन्हें तीर्थनगरी ऋषिकेश क्षेत्र के कोडियाला के समीप अंतिम बार देखा गया था। यहां से राहुल कहां लापता हो गए, कोई नहीं जानता। राहुल को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लापता जवान का हुलिया इस प्रकार बताया गया है। रंग गोरा, उम्र 23 वर्ष, कद 5 फुट 6 इंच, पहनावा सफेद धारीदार टीशर्ट, काली जैकेट, काला पायजामा एवं काले जूते। परिजनों के साथ ही राज्य समीक्षा की टीम भी आपसे अपील करती है कि इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। अगर आपको राहुल लखेड़ा देहरादून के किसी भी क्षेत्र में या ऋषिकेश या हरिद्वार में कहीं भी दिखे तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
9627177856, 8006915834, 7895073694